फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only one active case in the district, reports of 788 samples were negative

जिले में मात्र एक सक्रिय केस, 788 सैंपलों की रिपोर्ट रही निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Only one active case in the district, reports of 788 samples were negative
जिले में अब महज एक कोरोना का सक्रिय केस बचा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 788 सैंपलों की रिपोर्ट लगातार चौथे दिन निगेटिव आई है। विभाग ने आरटी पीसीआर के 754 और रैपिड एंटीजन के 34 सैंपल एकत्रित किए थे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन

अब जिले में महज एक सक्रिय केस बचा है, जिससे अस्पताल में दाखिल किया गया है। कुरुक्षेत्र में अब तक 22 हजार 128 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 771 मरीज ठीक हो चुके हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ एक ही सक्रिय केस है। आमजन के सहयोग से कोरोना का ग्राफ निचले स्तर पर आ गया है। जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 4 लाख 85 हजार 282 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब जिले का रिकवरी रेट 98.39 फीसदी तो सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.36 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान का आगाज आज, 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान का आज से आगाज होगा। विभाग ने इन तीन दिनों में 60 हजार लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 13 से 15 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में शेड्यूल के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव राजीव अरोड़ा के निर्देशानुसार 25 सितंबर तक टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी योजना तैयार की गई है, ताकि 25 सितंबर तक अधिक से अधिक लोगों टीका लगाया जा सके। बताया कि तीन दिन तक लगातार 20-20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक 6 लाख 98 हजार 257 लोगों में से 4 लाख 34 हजार 756 को प्रथम डोज तथा 1 लाख 41 हजार 996 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed