फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only eyelids will be spread on the day Shyam Pyare comes home...Shyam devotees danced on the bhajan.

Kurukshetra News: पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे...भजन पर झूमे श्याम भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Only eyelids will be spread on the day Shyam Pyare comes home...Shyam devotees danced on the bhajan.
कुरुक्षेत्र। श्रीखाटू श्याम सं​र्कीतन में भाग लेते श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से वीरवार देर सायं नरकातारी रोड स्थित दुर्गा नगर में श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। साथ ही श्री खाटू श्याम मंदिर में महिला संकीर्तन मंडली द्वारा श्याम संकीर्तन किया गया। मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और महासचिव रमेश शर्मा ने बताया कि आयोजक श्याम लाल सिंगला परिवार ने श्याम पूजन किया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम भजनों से समां बांधा। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो..., पलकें ही पलकें बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे..., हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढ़ाओ..., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार... इत्यादि भजनों पर श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाया गया। श्याम आरती के पश्चात बाबा का शृंगार प्रसाद लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उपाध्यक्ष अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चोपड़ा, एलडी कंबोज, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, रमेश लांबा, शेर सिंह शेरा और ललित अत्री सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed