{"_id":"6792a1f7951a525af80ebe29","slug":"online-services-remained-halted-for-four-hours-people-lost-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-130413-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑनलाइन सेवाएं चार घंटे तक रहीं ठप, भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑनलाइन सेवाएं चार घंटे तक रहीं ठप, भटके लोग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन सेवाएं चार घंटे तक बाधित रहीं। इसका असर यह हुआ कि सरल केंद्र से लेकर ई-दिशा व जिले में स्थित 500 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटरों पर कामकाज प्रभावित रहा। दूर-दराज से पहुंचे लोग अपने-अपने कार्यों के लिए भटकते रहे। काम न होने के चलते बड़ी संख्या में लोग बैरंग लौट गए। हालांकि दोपहर के बाद यह सेवाएं शुरू हो पाईं इसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली। उधर इस संबंध में जिम्मेदारों का कहना है कि सरकारी पोर्टल की कार्यक्षमता और डेटा सुरक्षा में सुधार करने के लिए पोर्टल अपडेट किया गया था। इस कारण लोगों को कुछ समय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हर रोज की तरह वीरवार सुबह भी लोग ई-दिशा केंद्र, सीएम विंडो व कॉमन सर्विस सेंटरों पर काम कराने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें ऑनलाइन सेवाएं ठप मिलीं। कार्यरत कर्मी सीटों पर बैठकर सेवाएं बहाल होने का इंतजार करते रहे तो वहीं दूर-दराज से काम कराने के लिए पहुंचे लोग भी बैठे रहे, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब काफी देर तक सेवाएं सुचारू रूप से शुरू नहीं हुईं तो कुछ लोग बैरंग लौट गए।
यहां बता दें कि सरकार के 59 विभागों व अन्य बोर्ड आदि के लिए 234 योजनाओं को लेकर 546 प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। माना जाता है कि आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि अन्य प्रकार के भी 500 से अधिक आवेदन हर रोज आते हैं जबकि जिले में 500 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर भी एक्टिव मोड में हैं। सभी जगह एक साथ ऑनलाइन सेवाएं ठप होने से लोग परेशान हो उठे और अधिकारियों तक पहुंचने लगे तो हलचल मचने लगी। यहां तक कि अतिरिक्त जिला उपायुक्त से लेकर तहसीलदार व एसडीएम तक सेवाएं चालू किए जाने व बने हालात को लेकर संबंधित अधिकारियों से लोग संपर्क साधते रहे।