फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Online education system a good step: ACS

ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली अच्छा कदम : एसीएस

Tue, 25 Apr 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Online education system a good step: ACS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्व स्तर के मानकों को जेहन में रखकर राजकीय स्कूलों में बच्चों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से शिक्षित करने का काम किया जा रहा है। जो कि बच्चों को शिक्षित करने का यह पहला सराहनीय कदम है और आने वाले समय में निश्चित ही राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी सबसे अव्वल रहेंगे। ये बातें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग चंडीगढ़ की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं कुरुक्षेत्र जिले की प्रशासनिक सचिव अनुपमा ने सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे।
उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूल की कंप्यूटर लैब में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। यह कंप्यूटर लैब अच्छे प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतरीन है। प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान इस पर केंद्रित रहता है, कि राजकीय स्कूलों में बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा और हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। एसीएस ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी अपना पूरा ध्यान देना चाहिए, जो विद्यार्थी खेलकूद गतिविधियों में भाग लेंगे, उन विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा और आत्मविश्वास भी पैदा होगा।
विज्ञापन

इससे पहले एसीएस जी अनुपमा और उपायुक्त शांतनु शर्मा ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साइंस, गणित, जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं के साथ-साथ विभिन्न कक्षों का बारीकी से अवलोकन किया और सेमिनार कक्ष में सुपर 100 विद्यार्थियों की चल रही ऑनलाइन कक्षा का अवलोकन किया और प्रयोगशालाओं के साथ-साथ सेमिनार में बच्चों से भी बातचीत कर फीडबैक भी ली। इतना ही नहीं ऑनलाइन प्रणाली से बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाली शिक्षिका से भी बातचीत की और बच्चों को और अधिक अच्छे तरीके से पढ़ाने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसीएस ने कहा कि राजकीय स्कूल कुरुक्षेत्र में सुपर 100 बच्चों को वर्चुअल तरीके से बेहतरीन शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बारना का किया निरीक्षण
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इस उद्देश्य को जेहन में रखकर जिले के सभी राजकीय अस्पतालों में जो भी खामियां है, उन्हें पूरा किया जाएगा और हर क्षेत्र में हमेशा सुधार की संभावना रहती है। उक्त विचार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग चंडीगढ़ की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं कुरुक्षेत्र जिले की प्रशासनिक सचिव जी अनुपमा ने सोमवार को सीएचसी बारना का निरीक्षण करने के दौरान कहे। इससे पहले उन्होंने सीएचसी बारना के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने अस्पताल की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी भी मुहैया करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed