फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One thousand people learned Anapanasati meditation at Narayan Pyramid Meditation Center

Kurukshetra News: नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र पर एक हजार लोगों ने सीखा आनापानसति ध्यान

Mon, 17 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
One thousand people learned Anapanasati meditation at Narayan Pyramid Meditation Center
कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र में ध्यान करते
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के गंगा घाट पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र द्वारा आयोजित 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले ध्यान शिविर का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ। उद्घाटन दिवस पर ही 1000 से अधिक लोगों ने आनापानसति ध्यान सीखकर आत्मिक शांति, मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक जीवन ऊर्जा का अनुभव किया।
विज्ञापन

शिविर की विशेषता यह रही कि सभी आयु वर्ग—बुजुर्ग, युवा, विद्यार्थी और छोटे बच्चे सभी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और ध्यान का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। वरिष्ठ ध्यान प्रशिक्षकों मीनाक्षी खुरानियां एवं निखिल खुरानियां ने बताया कि नियमित ध्यान तनाव कम करता है, करुणा बढ़ाता है और जीवन में धैर्य व संतुलन का विकास करता है।
विज्ञापन

ध्यान शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे भाव से पंफलेट वितरण, मार्गदर्शन और ध्यान प्रचार की सेवा निभाई जिससे बड़ी संख्या में लोग ध्यान से परिचित हुए और इससे जुड़ने के लिए प्रेरित हुए। केंद्र के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक ध्यान, शांति और आत्म-विकास का संदेश पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed