{"_id":"6213ee4d07e6cf1f4324c512","slug":"one-person-dies-in-tractor-trolley-and-scooty-collision-driver-absconding-kurukshetra-news-knl997156159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली और स्कूटी की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली और स्कूटी की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा। निवारसी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भूपेंद्र जीत सिंह (20) निवासी निवारसी के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह निवासी निवारसी लाडवा ने बताया कि उसका भाई भूपेंद्र ट्रक चालक का काम करता था। उसका भाई भूपेंद्र पड़ोसी की स्कूटी लेकर रविवार की रात लगभग आठ बजे गांव की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसके भाई की स्कूटी में सीधे टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही उसका भाई स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया और उसे सिर व अन्य कई जगह गंभीर चोटें आई। हादसा देख कर घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
चालक मौका पाकर ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस की सहायता से वह अपने भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा लेकर गया। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई के पास दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ी लड़की की उम्र 17 वर्ष लड़के की उम्र 14 वर्ष है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया और मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।