फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One named in fraud of 25 lakhs on the pretext of doubling Rs.

Kurukshetra News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 25 लाख की धोखाधड़ी में एक नामजद

Wed, 22 Mar 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 Mar 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
One named in fraud of 25 lakhs on the pretext of doubling Rs.

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंपनी में रुपये लगवाकर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को छह महीने में रुपये दोगुने करने का झांसा दिया था। छह महीने बाद शिकायतकर्ता ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

गांव डेरा रामपुरा निवासी अश्वनी ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि आरोपी संजीव बंसल ने खुद को एक कंपनी का एमडी बताकर उसे उसकी कंपनी में रुपये लगाने को कहा था। आरोपी ने छह महीने बाद राशि दोगुनी करने का झांसा दिया था, वह उसकी बातों में फंस गया। उसने खुद के साथ कई लोगों के उसकी कंपनी में धनराशि जमा कराई। आरोपी रुपये लेकर उसकी कोई रसीद नहीं देता था। रुपये लगाने के बाद उन्होंने कंपनी के बारे में पड़ताल की तो उन्हें शक हो गया। उन्होंने आरोपी से अपनी राशि मांगी तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed