फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One named for raping and making obscene videos

निजी अस्पताल नर्स से दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
One named for raping and making obscene videos
दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि वह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती है। जुलाई 2020 में नर्स की ट्रेनिंग के दौरान यमुनानगर में उसकी मुलाकात करनाल वासी दीपक सिंह जो अस्पताल में बतौर डायलिसिस टेक्नीशियन का काम करता था, से हुई थी। आरोपी ने उसे विदेश ले जाकर सुखमय जीवन के हसीन सपने दिखाए थे। इस दौरान आरोपी ने उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अप्रैल 2021 में आरोपी के कहने पर वह शाहाबाद में एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने लगी तथा आरोपी करनाल में काम करता था। आरोपी ने उस पर दबाव डाला कि जब तक वह अपने पति से तलाक नहीं लेगी तब तक वह उससे शादी नहीं कर सकेगा और वह दोनों विदेश नहीं जा सकेंगे। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने पति से संबंध विच्छेद का इकरार करके दोनों बच्चों को पति के पास छोड़कर तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर कर दी थी। बाद में आरोपी शादी को लेकर टालमटोल करने लगा था। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया तथा उसकी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed