{"_id":"66f8859f150becd4950b65d4","slug":"one-month-old-girl-dies-after-falling-in-hot-milk-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-124801-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गर्म दूध में गिरने से एक महीने की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गर्म दूध में गिरने से एक महीने की बच्ची की मौत
Sun, 29 Sep 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विश्वकर्मा कॉलोनी में चूल्हे पर रखे गर्म दूध में गिरने से एक महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की शिनाख्त कृति के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी पूजा ने थाना कृष्णा गेट को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2020 में बलदेव के साथ हुई थी। उसके पास दो बेटियां है, जिसमें छोटी बेटी कृति का जन्म 28 अगस्त को हुआ था। 20 सितंबर को वह अपनी बेटी को लेकर चारपाई पर बैठी थी और पास में ही चूल्हे पर दूध गर्म होने के लिए रखा था। इसी दौरान चारपाई से उठकर चलने लगी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और बच्ची हाथ से छूट कर गर्म दूध में गिर गई। इस हादसे में उसकी बेटी बुरी तरह से झुलस गई। उन्होंने तुरंत बच्ची को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे करनाल और करनाल से पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में वे अपनी बेटी को लेकर घर ले आए और दवा लगाकर उसका उपचार करने लगे, मगर देर रात उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।