{"_id":"62bb6633b2f9b875806667f0","slug":"one-killed-six-injured-in-road-accidents-kurukshetra-kurukshetra-news-knl112977887","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। दो सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव छत, पंजाब निवासी जय कुमार ने कहा कि उसका बेटा कमलजीत मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मौसी को मिलने के लिए गांव रतगल जा रहा था। सुबह जब वह मोहड़ी पुल के करीब पहुंचा तो आगे जा रही हरियाणा रोडवेज के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस पर उसके बेटे की मोटरसाइकिल बस के पीछे जा टकराई। इस दौरान उसका बेटा सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
अन्य हादसे में पुलिस को दी शिकायत में गांव जोंदी, थाना झज्जर निवासी दलबीर सिंह ने कहा कि वह मॉडल टाउन झज्जर निवासी वीरेंद्र के पास पिछले 20 साल से कार चला रहा है। वह कार में वीरेंद्र, अनुराज, श्रुति, प्रभास और कोमल को बैठाकर चंडीगढ़ गया था। लौटते समय मीरी पीरी अस्पताल शाहाबाद के नजदीक जीटी रोड पर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसने कोई भी सिग्नल नहीं दिया हुआ था और रास्ता अवरुद्ध किया था।
बिना पार्किंग के गाड़ी खड़ी होने के कारण उनकी कार उसमें जा टकराई और कार में सवार शिकायतकर्ता सहित वीरेंद्र, अनुराज, श्रुति, प्रभास, कोमल को चोटें लगी। सभी को एंबुलेंस की मदद से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।