फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One killed, six injured in road accidents, Kurukshetra

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in road accidents, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। दो सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव छत, पंजाब निवासी जय कुमार ने कहा कि उसका बेटा कमलजीत मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मौसी को मिलने के लिए गांव रतगल जा रहा था। सुबह जब वह मोहड़ी पुल के करीब पहुंचा तो आगे जा रही हरियाणा रोडवेज के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस पर उसके बेटे की मोटरसाइकिल बस के पीछे जा टकराई। इस दौरान उसका बेटा सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
अन्य हादसे में पुलिस को दी शिकायत में गांव जोंदी, थाना झज्जर निवासी दलबीर सिंह ने कहा कि वह मॉडल टाउन झज्जर निवासी वीरेंद्र के पास पिछले 20 साल से कार चला रहा है। वह कार में वीरेंद्र, अनुराज, श्रुति, प्रभास और कोमल को बैठाकर चंडीगढ़ गया था। लौटते समय मीरी पीरी अस्पताल शाहाबाद के नजदीक जीटी रोड पर एक गाड़ी खड़ी थी, जिसने कोई भी सिग्नल नहीं दिया हुआ था और रास्ता अवरुद्ध किया था।
विज्ञापन

बिना पार्किंग के गाड़ी खड़ी होने के कारण उनकी कार उसमें जा टकराई और कार में सवार शिकायतकर्ता सहित वीरेंद्र, अनुराज, श्रुति, प्रभास, कोमल को चोटें लगी। सभी को एंबुलेंस की मदद से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed