फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One injured in car-tractor collision

Kurukshetra News: कार-ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
One injured in car-tractor collision
कार-ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल
विज्ञापन

लाडवा। गिरधारपुर रोड पर एक कार व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक टक्कर के बाद कार को अपने साथ काफी दूर तक घसीट ले गया। पुलिस को दी शिकायत में लौहारा निवासी दयासिंह ने बताया कि व एक बीमा कंपनी में काम करता है। 12 मार्च की शाम साढ़े सात बजे के करीब वह अपने घर जा रहा था। उसी समय महादेव राइस मिल के पास उसकी कार को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी व उसकी कार को दूर तक घसीट ले गया। इसके बाद उसकी कार एक पेड़ में फंस गया। काफी कोशिश करने के बाद वह कार से बाहर निकला। वह उसने ट्रैक्टर चालक को पहचान लिया जो उसका जानकार माजरी हरीपुर का देवराज था। घायल को मौके पर पहुंच परिजनों ने एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वह दोनों पक्ष आपस में जानकार होने के चलते मामले में चार-पांच बार पंचायत हुई। मामले में समझौता न होने पर अब पुलिस को शिकायत दे ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज करवाया है।







सड़क हादसे में मोटरसाइकिल रेहड़ी चालक की मौत

पिहोवा। नेशनल हाइवे 152 अंबाला-राजगढ़ पर अरुनाय कट के पास एक कार ने ट्रक को क्रॉस करते हुए मोटरसाइकिल रेहड़ी को टक्कर मार दी। इसमें रेहड़ी चालक की मौत हो गई।पुलिस को दी शिकायत में गंगहेड़ी के सरपंच गुरलाल सिंह ने बताया कि गत 18 मार्च को दोपहर के एक बजे के करीब वह शहर से अपने गांव जा रहा था। उसी समय एक कैथल से चंडीगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसके आगे चल रही मोटरसाइकिल रेहड़ी को टक्कर मार दी। सूचना पर डायल 112 व राहगीरों की टक्कर में घायल को शहर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। इसी दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। सरपंच को बाद में पता चला की घायल जेपी काॅलोनी के रहने वाल उसके दोस्त राजकुमार का भाई सुनील है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन







अवैध हथियार के साथ चोरी का आरोपी काबू, चोरीशुदा जेवरात बरामद

शाहाबाद। सीआईए दो की टीम ने अवैध हथियार व एक जिंदा रौंद के साथ चोरी करने के आरोप में अनाजमंडी के पास से 32 वर्षीय नलवी वासी लखविंदर उर्फ कालू को चोरीशुदा जेवरात के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए दो के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। शक के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली, तो उसकी पेंट की जेब से एक देसी कट्टा बरामद किया व उसमें से एक जिंदा रौंद दर्ज किया। दूसरी जेब से एक सोने-चांदी के जेवरात से भरा पर्स बरामद किया। जिस पर अंग्रेजी में केसरी ज्वेलर गोल्ड स्मिथ गांव मोहड़ा अंबाला लिखा हुआ है व उसमें तीन सोने की बालिया, दो चैन, एक जोड़ी टोपस, गले का हार, एक अंगूठी, एक सोने का टिक्का, कोका, तीन चांदी की चैन व पाजेब आदि जेवरात मिले। उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह पर्स उसने अंबाला के मोहड़ा गांव से चुराए हैं व उसे देसी कट्टा उसी के गांव के जशन ने दिया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed