फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One injured after being shot at for loud speaker

Kurukshetra News: तेज आवाज में स्पीकर चलाने पर चली गोली, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
One injured after being shot at for loud speaker
शाहाबाद। अस्पातल में उपचाराधीन घायल युवक।
शाहाबाद। किशनगढ़ रोड स्थित होटल में देर रात तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर हुए विवाद में दो युवकों ने गोली चला दी। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक महफूज (21 वर्ष) गोपी विहार कॉलोनी का रहने वाला है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्य आरोपी गुरदेव किसी व्यक्ति का पर्सनल पीएसओ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

महफूज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक फैक्टरी में पैकिंग का काम करता है और अपने साथियों अमन व मुन्ना के साथ नाइट ड्यूटी के लिए फैक्टरी में पहुंच गए थे। वहां उसके साथी अमन की तबीयत खराब हो गई जिस कारण वे तीनों शाहाबाद आ गए, जहां एक अन्य साथी कुणाल भी मिला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि अमन की दवा लेने के बाद चारों ने होटल में कमरा किराए पर लिया। उनके साथ वाले कमरे में ठहरे दो युवक तेज आवाज में स्पीकर चला रहे थे। रात करीब 12.15 बजे महफूज ने स्पीकर बंद करने का अनुरोध किया लेकिन आरोपी युवक नहीं माने और बहस करने लगे। शिकायत के अनुसार, बहस के दौरान एक युवक ने महफूज के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही महफूज जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथी उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 भेजा लेकिन परिजनों ने एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed