फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one died from corona, 253 found infected

कोरोना से एक की मौत, 253 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
one died from corona, 253 found infected
जिले में वीरवार को कोरोना से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 253 नए केस मिले हैं। एलएनजेपी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाद वीरवार को सेक्टर-4 स्थित पॉली क्लीनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ और सीएचसी बारना की 50 वर्षीय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1317 सैंपलों की जांच करने पर 253 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि गांव जखवाला वासी 53 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें 18 जनवरी को आदेश मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था, लेकिन बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। जिले में अभी तक कोरोना से 361 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड की तीसरी लहर में यह चौथी मौत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। कुरुक्षेत्र में 765 एक्टिव केस के साथ कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 24 हजार 145 तक पहुंच गया है। इनमें से 23 हजार 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 702 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 63 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। गनीमत है कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 191 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 649645 में से 623813 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

बाक्स
जिले में 195 स्थानों में दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश, 157 को किया डी-नोटिफाई
उपायुक्त ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में 195 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इतना ही नहीं, संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, जिले में 157 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए आगे आएं लोग
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण कुरुक्षेत्र जिले में तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस जिले में कई जगहों पर कोरोना संक्रमण का प्रभाव बहुत ज्यादा है, ऐसे क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिन्हित किया जा रहा है। वीरवार को भी कृष्णा नगर गामड़ी क्षेत्र से 38, यूपीएचसी मोहन नगर क्षेत्र से 41, पिहोवा सीएचसी से 33, शाहाबाद और लाडवा से 17-17 और सीएचसी बारना से 24 सहित ग्रामीण क्षेत्र से 121 और शहरी क्षेत्र में 132 मरीज सहित कुल 253 नए मरीज सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस जिले में सरकारी अस्पताल व मोबाईल वैन के जरिए कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे है। प्रशासन के यह प्रयास तभी सार्थक होंगे जब आम नागरिक स्वेच्छा से कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए आगे आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed