फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one corona positive found

एक कोरोना संक्रमित मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
one corona positive found
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब धीमी पड़ चुकी है। शुक्रवार को अलग-अलग अस्पतालों से 13 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 21 रह गई है। इनमें से 11 मरीज होम आइसोलेट है और 10 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अब तक 3 लाख 96 हजार 705 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.31 फीसदी तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 967 सैंपलों की रिपोर्ट में से केवल 1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और अब तक 22066 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से अब तक 21692 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 353 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गांव बिजड़पुर, रुआ पिहोवा, अमीन, थाना पिहोवा, दर्रा खेड़ा आदि में 5 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। साथ ही इन संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले के हुडा सेक्टर-1 शाहाबाद, गांव छलौंदी, दर्रा खेड़ा, धंतौड़ी, झांसा आदि में बनाए गए 5 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
विज्ञापन

पिहोवा के एसडीएम सोनू राम ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने, शारीरिक क्षमता तथा दक्षता बढ़ाने में आयुर्वेद बहुत ही लाभदायक हैं। हमारी आयुर्वेदिक पद्धति बेहतरीन है। आयुर्वेद में सम्माहित औषधियां कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ने में भी मदद करती है तथा शारीरिक ताकत को बढ़ाने का काम करती है। यह पद्धति बहुत ही सारगर्भित मानी जाती है। शुरू से ही आयुष विभाग लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा कोरोना संबंधित अभियान चलाए गए, ताकि लोगों को अधिक से अधिक विषयगत जानकारी हो। कोरोना काल के दौरान काफी संख्या में लोगों ने आयुर्वेदिक दवाओं को उपयोग और सदुपयोग करके अपनी शारीरिक क्षमता और दक्षता बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed