फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One corona infected found, 15 active cases

एक कोरोना संक्रमित मिला, 15 सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
One corona infected found, 15 active cases
जिले में शनिवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1797 सैंपलों में से मात्र एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुरुक्षेत्र में एक्टिव केस का आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है। इनमें से 9 मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि छह को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल किया गया है। जिलेभर में अब तक 22103 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21732 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीज रिकवर हो रहे हैं, लेकिन पॉजिटिव मरीज भी सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक 4 लाख 24 हजार 880 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 448944 में से 424880 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गांव थेमल बोडा पिहोवा व झंडौला गुढा में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। साथ ही इन क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार गांव बारना, धनौरा जाटान व बीएनसी कॉलोनी पिपली में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed