फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one arrest in froud case

फ्रांस भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला एजेंट गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
one arrest in froud case
फ्रांस भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू वासी खेड़ा खजाना जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 24 मई 2019 को सतपाल कौर पत्नी दलीप सिंह वासी मोहनपुर प्लाट धुपसड़ी ने शिकायत में कहा कि वह अपने परिवार के साथ फ्रांस जाना चाहती थी। 2014 में आरोपी सोनू व अन्य एक युवक सागर ने उसके देवर कुलदीप को विदेश भेज दिया था। उसी दौरान उसकी मुलाकात सोनू से हुई थी। सोनू ने उसे 15 लाख रुपये में फ्रांस भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने एजेंट सोनू व उसकी पत्नी सुधा को चार लाख रुपये कैश, पासपोर्ट सहित अन्य कागजात दिए थे। कई माह बाद आरोपी ने बताया कि उनका वीजा लग गया है। वह बकाया रकम का इंतजाम कर ले और आरोपी उससे एक लाख रुपये ले गया लेकिन बाद में पता चला कि उनका वीजा नहीं लगा है बल्कि आरोपी धोखाधड़ी कर उससे 15 लाख रुपये ले चुका है। जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो इंकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उप-निरीक्षक जानपाल को सौंपी थी। पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed