फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused arrested for snatching mobile from youth, sent to jail

युवक से मोबाइल छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for snatching mobile from youth, sent to jail
तीन महीने पहले युवक से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान थानेसर के कीर्ति नगर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बड़गांव निवासी हर्ष ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह 5 सितंबर को अपने निजी काम के लिए सेक्टर-8 की मार्केट में आया था। काम निपटाने के बाद वह घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed