फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Once a student, today the Vice Chancellor and Registrar of the same university, Kurukshetra

कभी रहे छात्र, आज उसी विवि के कुलपति और कुलसचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Once a student, today the Vice Chancellor and Registrar of the same university, Kurukshetra
विश्वविद्यालय की स्थापना करते पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद। (फाइल फोटो ) - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 11 जनवरी 1957 को संस्कृत के एक विभाग के साथ शुरू हुआ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब 49 विभागों में यूजी, पीजी और डिप्लोमा सहित 171 कोर्स करा रहा है। यही नहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शिक्षा, शोध, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। खास बात यह है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र रहे प्रो. सोमनाथ सचदेवा 38 वें कुलपति और डॉ. संजीव शर्मा कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि इनके अलावा विश्वविद्यालय के कई शिक्षक प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के पद पर आसीन हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर मंगलवार को विवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा क्रश हॉल (विश्वविद्यालय सभागार) में सुबह 10 बजे हवन आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस खास अवसर पर शिक्षकों को रिसर्च के लिए अवार्ड घोषित करने सहित कई घोषणाएं करेगा। इससे न केवल रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शोधकर्ताओं को भी विश्वविद्यालय अवार्ड के साथ सम्मानित करेगा। बता दें कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। डॉ. एसी जोशी विश्वविद्यालय के पहले कुलपति बने, जिन्होंने 1959 तक कुलपति की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय शिक्षा ही नहीं, संस्कृति और खेलों को भी बढ़ावा दे रहा है। विश्वविद्यालय ने खेल क्षेत्र में 12 अर्जुन अवार्ड, 5 द्रोणाचार्य अवार्ड और एक ध्यानचंद अवार्ड देश को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्टेंस से ऑनलाइन बीए, मास कॉम और एमकॉम पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना है। इतना ही नहीं, जापानी कोर्स सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में नए कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय डिस्टेंस से ऑनलाइन बीए, मास कॉम और एमकॉम पाठ्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है।

केयू वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

केयू वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा। - फोटो : Kurukshetra

 केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा।

केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed