{"_id":"68d453b1bb10fb625601cd5c","slug":"on-the-third-day-of-navratri-worship-of-goddess-chandraghanta-is-performed-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142698-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा-अर्चना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली को भोग लगाती सेविका। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शारदीय नवरात्र महोत्सव के तीसरे दिन मां भद्रकाली शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। मां भद्रकाली का शृंगार मां चंद्रघंटा के स्वरूप में किया गया। प्रात:कालीन आरती में मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि के रूप में किरण चंद शर्मा उपस्थित रहे।
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंहवाहिनी माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है जिससे भक्त उन्हें चंद्रघंटा कहते हैं। उनका स्वरूप शांतिदायक और कल्याणकारी माना जाता है, जो सोने की तरह चमकता है। दिनभर मंदिर में भक्ति का वातावरण बना रहा। सुबह 10 बजे अनिल सिंघल और दोपहर 12 बजे एसपी गोयल की ओर से अन्नपूर्णा भंडारा आयोजित किया गया। इसके साथ राजेंद्र कुमार ने व्रत भंडारे का आयोजन किया। भक्तों ने घर का बना प्रसाद जैसे हलवा, लड्डू, खीर और मालपुआ माता को अर्पित किए।
शाम चार बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा एंड पार्टी ने मां के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां मुरादें पूरी करदे, भोले दी बारात और छोटी-छोटी गैया जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। इस मौके पर अमन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पीठाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि नवरात्र में प्रतिदिन कन्या पूजन करें और उनके शिक्षण-खर्च उठाने का संकल्प लें। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, डॉ. एमके मौदगिल, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग सहित अन्य सेवक व श्रद्धालु मौजूद रहे।