फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the spot admission process in ITI from today

Kurukshetra News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया आज से

Tue, 13 Aug 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
On the spot admission process in ITI from today
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया आज से शुरु हो जाएगी। 23 तक विद्यार्थियों को खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा और दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीट आवंटित होंगी। प्रत्येक आईटीआई में अभी 30 से 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इन पर विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक दाखिला ले सकते हैं। ये जानकारी आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के पास सुनहरा मौका है। संस्थान की रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 13 अगस्त से जारी होगी। जिले के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अभी तक विभिन्न कोर्सों की 1412 सीटों पर 6050 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन दाखिले 50 से 60 प्रतिशत ही हो पाए हैं। कईं कोर्सेज में सीटें 50 प्रतिशत भी कम हैं। उनका कहना है कि हर वर्ष ओपन काउंसलिंग में ही सीटें भरी जाती हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में उपलब्ध सीटों पर प्राप्त आवेदन और कुल दाखिले

आईटीआई सीटें प्राप्त आवेदन अभी तक भरी सीटों का ब्योरा
आईटीआई कुरुक्षेत्र 616 3914 370
आईटीआई पिहोवा 408 1596 200
आईटीआई महिला उमरी 180 315 88
आईटीआई शाहाबाद 40 25 22
आईटीआई महिला शाहाबाद 60 77 35
आईटीआई बहलोलपुर 108 123 36


बॉक्स
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed