फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the second day of the Navaratri festival, the Brahmacharini form was worshipped.

Kurukshetra News: नवरात्र महापर्व के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the Navaratri festival, the Brahmacharini form was worshipped.
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना करते पीठाध्यक्ष प. सतपाल, एसपी नीतिश अग्रवाल परिवार सह
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्र महापर्व के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मां भद्रकाली जी की ब्रह्मचारिणी स्वरूप में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि ब्रह्मचारिणी में ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण, यानी देवी ब्रह्मचारिणी तप के आचरण की प्रतीक हैं। दूसरे दिन प्रातः छह बजे मंगला आरती मुख्य पुजारिन शिमला देवी की ओर से की गई। इस दौरान मां को गुड़हल के फूल चढ़ाए गए और दूध से बनी मिठाई अर्पित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सविता रानी रहीं। सुबह 10 बजे नवरात्रि व्रत भंडारा डॉ. एमके कौशिक की ओर से और दोपहर 12 बजे महेश वर्मा की ओर से आयोजित किया गया। मुनीश सिंगला ने नवरात्र अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में मां के जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने कड़ी, चावल, पूरी, आलू, कद्दू, सफेद चने और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। व्रतधारियों के लिए सामक की खीर, कुट्टू के आटे के पकोड़े, आलू भाजी, दही और फल वितरित किए गए। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद पाया।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि नवरात्रि अन्नपूर्णा भंडारा 7 अक्तूबर तक और व्रत भंडारे 29 सितंबर (सोमवार) तक निरंतर आयोजित होते रहेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. एमके मौदगिल, निकुंज शर्मा, हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, राजकुमार, रामपाल लाठर, प्रीतम ग्रोवर और आशीष दीक्षित सहित अन्य सेवक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना करते पीठाध्यक्ष प. सतपाल, एसपी नीतिश अग्रवाल परिवार सह

कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना करते पीठाध्यक्ष प. सतपाल, एसपी नीतिश अग्रवाल परिवार सह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed