{"_id":"669719936f5ef1570e07a344","slug":"on-the-request-of-brother-in-law-he-went-to-collect-rs-5-lakh-as-extortion-money-stf-caught-him-on-the-spot-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121065-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: साले के कहने पर लेने गया था रंगदारी के पांच लाख, एसटीएफ ने मौके पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: साले के कहने पर लेने गया था रंगदारी के पांच लाख, एसटीएफ ने मौके पर पकड़ा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीजा एजेंट से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ अंबाला की टीम ने पांच लाख रुपये लेने वाले आरोपी को करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश निवासी इब्राहिम मंडी ने अमेरिका में बैठे करनाल के सांभाली के भानू राणा के कहने पर शिकायतकर्ता से राशि ली थी। आरोपी को आज बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
नए बस अड्डे के पास वीजा एजेंट का काम करने वाले वैभव से अमेरिका में बैठे करनाल के सांभाली के भानू राणा ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। वैभव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने रंगदारी के रुपये न देने पर उसे गोली मारने की धमकी दी थी। इसके चलते वैभव ने किस्तों में रुपये देने की बात कही और पहली किस्त में पांच लाख रुपये देना तय हुआ था। 13 जुलाई को पहली किस्त के रुपये तैयार करने के बाद वैभव ने अमेरिका में बैठे भानू राणा को फोन किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। भानू राणा ने उसे बताया था कि यह रकम करनाल में राकेश को देनी होगी।
पुलिस के मुताबिक राकेश का साला रवि अमेरिका में रहता था। इस कारण वह भानू राणा के संपर्क में आ गया था। रवि के कहने पर उसने वैभव से रुपये लिए थे। राकेश दर्जी का काम करता है। सूचना के बाद एसटीएफ की टीम वैभव के पीछे करनाल पहुंची और राकेश को पांच लाख रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि मामले में राकेश से काफी जानकारी मिली है, जिस पर काम किया जा रहा है। आज बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।