फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the occasion of Holi, Shri Krishna Kripa Gaushala Seva Samiti started the morning procession.

Kurukshetra News: होली के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण कृपा गाेशाला सेवा समिति ने शुरू की प्रभातफेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Holi, Shri Krishna Kripa Gaushala Seva Samiti started the morning procession.
कुरुक्षेत्र। प्रभातफेरी के आयोजक अरोड़ा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते श्री कृष्ण
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से नगर में प्रभातफेरियों का शुभारंभ किया गया। होली उत्सव के उपलक्ष्य में पहली प्रभातफेरी का आयोजन अनु अरोड़ा निवासी धोबी मोहल्ला की ओर से किया गया। प्रभातफेरी में श्रद्धालु रसिकों ने राधा और श्रीकृष्ण भाव के भजन गाकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। पैरा दे विच पाके घुंघरू बिहारी जी नाल नचदी फिरा जैसे रस पूर्ण भजनों पर श्रद्धालु झूमते गाते थिरकते रहे।
विज्ञापन

समूचा वातावरण आनंद, उल्लास व आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुपम छटा से गूंज उठा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक श्रद्धाभाव से नृत्य कर युगल जोड़ी सरकार के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। इस आयोजन में प्रभातफेरी के आयोजक अरोड़ा परिवार की ओर से अनु अरोड़ा, निखिल अरोड़ा, दामिनी, कुशल सहित समस्त परिजनों ने सेवाभाव से प्रभातफेरी की सुंदर व्यवस्था कर धर्म लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

समिति प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि होली उत्सव और श्रीमद्भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आज से प्रभातफेरियां का आयोजन शुरू किया गया है। ये प्रभातफेरियां 21 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। 25 फरवरी से 3 मार्च तक श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रांगण में श्रीमद् भागवत की कथा होगी जिसमें गोविंद मोद्गिल वृंदावन धाम वाले व्यासपीठ से भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। सायं तीन से छह बजे तक भागवत कथा के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। 4 मार्च को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें प्रमुख भजन रसिकों की ओर से राधा और कृष्ण भाव के भजन गाए जाएंगे और फूलों की होली खेली जाएगी।

कुरुक्षेत्र। प्रभातफेरी के आयोजक अरोड़ा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते श्री कृष्ण

कुरुक्षेत्र। प्रभातफेरी के आयोजक अरोड़ा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते श्री कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed