फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the last day of the festival, there was traffic jam throughout the day in Dharmanagari.

Kurukshetra News: महोत्सव के अंतिम दिन धर्मनगरी में पूरे दिन लगा रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
On the last day of the festival, there was traffic jam throughout the day in Dharmanagari.
कुरुक्षेत्र। ​स​न्निहित सरोवर के समीप रविवार को लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को लाखों पर्यटक धर्मनगरी पहुंचे। लाखों लोगों के आगमन से ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व आसपास अधिकतर सड़कें जाम रहीं। दूसरे दिन भी राहगीरों और शहर के लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर से लेकर पिपली से थर्ड गेट, 100 फुटा रोड, बिरला मंदिर चौक, आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा चौक सहित कई जगहों पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

सुबह होते ही दूर-दराज से आए पर्यटक ब्रह्मसरोवर पहुंचना शुरू हो गए। लोग अपने निजी, किराए और बस से धर्मनगरी पहुंचे तो जाम में फंस गए। कई घंटों तक लोग जाम में ही फंसे रहे। यहां तक सन्निहित सरोवर के निकट एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में ही फंसी रही। हालांकि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सुरक्षा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे, मगर यह इंतजाम फेल साबित हुए।
विज्ञापन

शहर के साथ विभिन्न जगहों पर 30 से ज्यादा नाके लगाए गए थे और भारी वाहनों काे भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने पहले ही कई रूट के यातायात को डायवर्ट कर दिया था, मगर दिनभर लोगों को मुख्य मार्गों के साथ-साथ शहर में भी जाम से जूझना पड़ा। वहीं ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर पर भीड़ की वजह से पैदल चलना भी दूभर हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंचे पांच लाख से ज्यादा पर्यटक
गीता महोत्सव के समापन दिवस पर पांच लाख से अधिक पर्यटक धर्मनगरी और ब्रह्मसरोवर पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर शहर में जाम लगना लाजिमी था। हालांकि शनिवार को लगे जाम के बाद भी जिला प्रशासन कोई खास इंतजाम या योजना बनाने में नाकाम रहा। इस कारण लोग देर रात तक जाम में ही फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed