फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On taking admission in 27 trades of ITI, girl students will get 500 rupees per month incentive

आईटीआई की 27 ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को मिलेगी 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
On taking admission in 27 trades of ITI, girl students will get 500 rupees per month incentive
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 27 इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर छात्राओं को 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से यह कदम इन ट्रेड में छात्राओं के दाखिले को बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि इंडस्ट्री में ज्यादा महिला कर्मचारियों को काम के अवसर मिल सकें। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार जगमोहन ने कहा कि हरियाणा राज्य में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 84 ट्रेड चलाई जा रही है।
विज्ञापन

महिलाएं इनमें करीब 25 से 30 ट्रेड में ही ज्यादा दाखिला लेती हैं, जबकि दूसरी ट्रेड में भी रोजगार के अवसर होते हैं। आईटीआई कर चुकी महिला कर्मचारियों की दूसरी ट्रेड में भी मांग रहती है। इंडस्ट्री से जुड़ी इस मांग को पूरा करने के लिए विशिष्ट आईटीआई इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को सरकार ने 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में विभाग ने सत्र 2020-21 और 2021-22 के लिए सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियमानुसार प्रोत्साहन राशि की अदायगी तिमाही आधार पर किए जाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि उन महिला प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगी जो हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी है। प्रत्येक तिमाही में उसकी कक्षा में हाजिरी कम से कम 80 प्रतिशत हो। यह लाभ परियोजना की समापन तिथि 30 नवंबर 2022 तक ही दिया जाएगा। यह लाभ महिला प्रशिक्षणार्थियों को सभी वर्तमान लाभों के अतिरिक्त होगा। उन्होंने कहा कि जिन ट्रेडों में दाखिला लेने पर महिलाओं को यह राशि दी जाएगी, उनमें मैकेनिक टू-एंड-थ्री व्हीलर, सोलर टेक्नीशियन, कारपेंटर, शीट मेटल वर्कर, मशिनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिस्ट, इलैक्ट्रोप्लेयर, पलम्बर, वेल्डर, वेल्डर (पाइप), टर्नर, मैकेनिकल डीजल इंजन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, वैल्डर (फैबरिकेशन एंड फिटिंग), वैल्डर (जीएमएडब्लू एंड जीटीएडब्लू), मैकेनिक मोटर व्हीकल, टूल एंड डाई मेकर (प्रेस टूल जिग्स), मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक, वेल्डर (वेल्डिंग एंड इंस्पेक्शन), मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ऑपरेटर एडवांस मैकेनिक टूल मेंटेनेंस, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस आदि शामिल है। वहीं उन्होंने कहा कि विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिले के लिए 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। विभिन्न दाखिला चरण के लिए मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट के बारे में सूचना विभागीय वेबसाइट पर 25 सितंबर से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed