फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Durga Ashtami, October 19, schools will remain open from 10:00 AM to 2:30 PM.

दुर्गा अष्टमी पर 19 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
On Durga Ashtami, October 19, schools will remain open from 10:00 AM to 2:30 PM.
कुरुक्षेत्र। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 19 अक्तूबर को जिले के राजकीय स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, इस दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए स्कूल का समय समान रहेगा। जिले में करीब 458 ऐसे स्कूल हैं, जिनमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन


निदेशालय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को समय परिवर्तन संबंधी निर्देश की जानकारी संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाने को कहा है। निर्देश के अनुसार, एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन


वहीं, दोहरी शिफ्ट में संचालित होने वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह सामान्य दिनों की तरह ही चलेगी। निदेशालय ने अधिकारियों को निर्देश की पालना सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed