फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Olympian Surendra Kumar Palad welcomed

ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ का हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Olympian Surendra Kumar Palad welcomed
ओलंपियन सुरेंद्र कुमार पालड़ का पैतृक गांव बराना में भव्य स्वागत किया गया। जीटी रोड से गांव तक जगह-जगह पुष्प वर्षा करके ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव में पहुंचने के बाद सुरेंद्र कुमार ने पूजा-अर्चना की। ओलंपियन सुरेंद्र कुमार जैसे ही गांव पहुंचे, परिवार के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं ने परंपरागत गीत गाकर और नृत्य करके अपनी खुशी का इजहार किया। ओलंपियर सुरेंद्र कुमार पालड़ ने स्वागत समारोह के बाद गांव में देवी-देवताओं की पूजा की और अगले ओलंपियन में अच्छे खेल का प्रदर्शन करने की कामना भी की। इसके बाद गांव में समाज की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के साथ-साथ गांव के गणमान्य लोगों ने ओलंपियन सुरेंद्र पालड़, पिता मलखान सिंह, माता नीलम देवी, भाई नरेंद्र कुमार काला का पगड़ी पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और ओलंपिक टोक्यो के कांस्य पदक विजेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अब पेरिस में होने वाले ओलंपिक में मेडल जीतने की तैयारी जी जान से करनी है। उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम की मिट्टी में खेलकर एक संकल्प लिया कि इस मिट्टी में मेहनत करके एक दिन जरूर देश के लिए मेडल हासिल करेंगे। इन 17 सालों की मेहनत और गुरु गुरविंदर सिंह के आशीर्वाद से देश के लिए मेडल जीत कर लाए है। यह मेडल अपने लिए नहीं देश के लिए हासिल किया है। इतना ही नहीं उनका सपना पेरिस ओलंपिक-2024 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। सुरेंद्र पालड़ ने कहा कि यह कांस्य पदक देश को समर्पित है। कहा कि उनके गुरु गुरविंदर सिंह से हॉकी सीखने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे है और उनका कभी कर्ज नहीं उतार पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed