फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   old student found corona infected

12 year 12 वर्षीय विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
old student found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन कम हो रही है। रोजाना मिलने वाले संक्रमित केस घट रहे हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 12 वर्षीय विद्यार्थी को कोरोना होने की पुष्टि की है, जबकि 12 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब 25 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से 14 मरीजों को होम आइसोलेट और 11 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 158 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 105 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 687702 में से 660515 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.44 फीसदी तक पहुंच गया है। मंगलवार को अलग-अलग जगह से 467 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। जिले में अभी तक 26 हजार 803 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 हजार 384 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 394 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
दो स्थानों पर बनाए कंटेनमेंट जोन
जिले में दो स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए गए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले में नौ स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आज 61 जगह पर लगाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन
संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जा रहा है। इसके अनुसार आज जिले में 61 स्थानों पर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। उधर 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 39 जगहों पर कोवाक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed