{"_id":"605501b58ebc3ecabd5249bc","slug":"old-man-died-from-corona-85-new-case-found-with-23-students-kurukshetra-news-knl646889188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : बुजुर्ग की मौत, 23 विद्यार्थियों समेत 85 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : बुजुर्ग की मौत, 23 विद्यार्थियों समेत 85 नए मामले आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रेरित कर रहा है, लेकिन इन दिनों बिना लक्षण वाले लोग भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को भी 23 विद्यार्थियों एवं चार शिक्षकों सहित जिलेभर से 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 39 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। उधर, गांव प्रहलादपुर वासी 60 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में अब तक 139 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है और 574 एक्टिव केस के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10036 तक पहुंच चुका है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 2 लाख 43 हजार 112 में से 2 लाख 31 हजार 591 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग और टेस्ट करने की जरूरत है। उधर, स्वास्थ्य महकमे का मानना है कि अगर कोई बिना लक्षण वाला व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ और घर व बाजार में घूमता रहा तो कोरोना वायरस के फैलने का खतरा और बढ़ सकता है। इसलिए प्रशासन भी बार-बार आमजन से अपील कर रहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों को टेस्ट करने के लिए सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कुरुक्षेत्र जिले में तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस जिले में कई जगहों पर कोरोना संक्रमण का प्रभाव बहुत ज्यादा है। ऐसे क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चयनित किया है। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अधिक से अधिक रैंडम सैंपलिंग की जा रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों पर नियंत्रण पाया जा सके। सरकारी अस्पताल व मोबाइल वैन के जरिए कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे है। प्रशासन के यह प्रयास तभी सार्थक होगा जब आम नागरिक स्वेच्छा से कोरोना का टेस्ट कराने के लिए आगे आएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी पूरा फोकस रखना होगा।