{"_id":"64ea5aa7ede1a14cb606c8f6","slug":"old-man-died-due-to-electrocution-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-3792-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: करंट लगने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-पांच में बिजली का झटका लगने से पेड़ से नीचे गिरकर जख्मी हुए बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त योगेंद्र सिंह 70 के रूप में हुई। योगेंद्र सिंह बागवानी विभाग से सेवानिवृत्त थे। योगेंद्र सिंह छटाई करने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक योगेंद्र सिंह अपने घर के पास सड़क पर खड़े एक पेड़ की छटाई करने के लिए सीढ़ी लगाकर चढ़े थे। वे आरी से पेड़ की टहनियां काट रहे थे। इसी दौरान उनकी आरी पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की तारों से स्पर्श हो गया। करंट का झटका लगते ही वे पेड़ से नीचे सड़क पर गिर गए और जख्मी हो गए। परिजन तुरंत उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके बेटे गौरव के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद