फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials should ensure cleaning of drains and canals before monsoon, action will be taken on negligence

Kurukshetra News: मानसून से पहले नालों व नहरों की सफाई सुनिश्चित करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Officials should ensure cleaning of drains and canals before monsoon, action will be taken on negligence
कुरुक्षेत्र। आगामी मानसून के मौसम में जिले में जलभराव रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि वे अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रही परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा करें और समयबद्ध तरीके से उन परियोजनाओं को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी परियोजना में कोई कमी पाई जाती है या परियोजना में किसी प्रकार की देरी होती है, संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरस्वती नदी में सीवरेज का पानी या प्रदूषित नाले का पानी नहीं गिरना चाहिए क्योंकि सरस्वती नदी को साफ करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें सीवरेज के पानी के बहाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है। जिले में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करें ताकि प्रदूषित पानी को सरस्वती नदी में जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी का समान व समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी स्त्रोंतों से उपलब्ध जल का प्रबंधन सही ढंग से करते हुए जिले के हर इलाके में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed