फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officials are not resolving the problems of the people, 139 complaints were submitted on CM window.

Kurukshetra News: लोगों के कष्ट दूर नहीं कर रहे अधिकारी, सीएम विंडो पर दी गई 139 शिकायतें ओवड्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Officials are not resolving the problems of the people, 139 complaints were submitted on CM window.
संवाइ न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। समाधान शिविरों में भी अनेक शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा तो सीएम विंडो पर दी जाने वाली अनेक शिकायतें लटकी हुई है। भले ही सीएम विंडो पर आई शिकायतें के समाधान में 100 में से 72.35 अंकों के साथ जिला प्रदेश में 6वें स्थान पर हैं लेकिन 11853 शिकायतों में से 186 लंबित शिकायतों का समाधान जल्द हो जाने के दावे किए जा रहे तो वहीं 139 शिकायतें ओवरडयू चल रही हैं।
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लिया है, जिसके साथ ही 25 दिसंबर तक लंबित शिकायतों का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद कार्रवाई की जा सकती है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर परफॉर्मेंस के आधार पर ही विभागों को गुड या बैड सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। उपायुक्त द्वारा शुक्रवार को की गई समीक्षा के दौरान स्पष्ट हुआ कि समाधान शिविरों में 7085 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 4870 शिकायतों का समाधान हुआ, 1637 शिकायतें रद्द की गई, 259 शिकायतों का समाधान किया जा रहा और 300 शिकायतें दोबारा से ओपन की गई हैं।
विज्ञापन


जनसंवाद पोर्टल पर 442 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 166 शिकायतें के समाधान की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है जबकि 103 शिकायतें अधिक हैं। उन्होंने कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का विभाग हेड स्वयं शिकायतकर्ता को बुलाए। उसकी समस्याओं को जानें और उनका समाधान करें, जिन शिकायतों का समाधान होना संभव न हो, उसकी उपायुक्त से रिपोर्ट बनाकर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सीपीग्राम पोर्टल और एसएमजीटी पोर्टल पर 119 शिकायतें पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद, डीडीपीओ, एलडीएम के पास अधिक लंबित शिकायतें

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद, डीडीपीओ कार्यालय, एलडीएम सहित जिन विभागों की शिकायतें बकाया है वो विभाग समयबद्ध शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें। नगर परिषद और एलडीएम ने शनिवार को विशेष शिविर लगाकर इन शिकायतों का समाधान करने किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed