फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Officers should ensure that no work remains pending: Kapil

अधिकारी सुनिश्चित करें कोई काम लंबित न रहे : कपिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Officers should ensure that no work remains pending: Kapil
पिहोवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने वीरवार को राजस्व अधिकारियों व पटवारियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों व पटवारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि आमजन के लंबित कार्य शीघ्र निपटाएं ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

एसडीएम कपिल कुमार ने बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों व पटवारियों से जनता के लंबित पड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के पटवारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने कहा कि सभी कानूनगो व पटवारी अपनी ड्यूटी के अनुसार अपने कार्य को शीघ्रता व निष्पक्षता के साथ पूरा करें। लंबित प्रकरणों का व्यवस्थित और समयबद्ध निस्तारण कर अधिकारी जीरो पेंडेंसी पर कार्य करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत व परेशानी न हो, उसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि जिस पटवारी के पास इंतकाल व रिकवरी, स्टाम्प डयूटी तथा अन्य कार्य लंबित हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। रजिस्ट्री कार्य, विवाह पंजीकरण, सीएम विंडो पर लंबित कार्य, समाधान शिविरों में आई शिकायतों का निपटान शीघ्रता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक्ट 111 के तहत जिस भी परिवार का जमीनी बंटवारा होता है, उसे कोर्ट केस की बजाय पारिवारिक समझौते के तहत सुलझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed