फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Oath administered to follow traffic rules

Kurukshetra News: यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to follow traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हरियाणा रोडवेज के प्रशिक्षुओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया साथ ही उनको नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
यातायात समन्वयक एएसआई वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मनाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। सावधानी न बरतने पर दुर्घटना घट जाती है। इसलिए हमें सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

अगर कोई दुर्घटना हो तो पहले घायल की मदद करें और उसे अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरा करें। कुछ लोग मौके पर खड़े होकर वीडियो बनाने लगते हैं, यह काम उस समय उचित नहीं है। घायल को तुरंत सहायता मिले तो उसकी जान बचाई जा सकती है। बताया कि सरकार की ओर से घायल की मदद और अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार बतौर अवार्ड देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए करना है। बस चालकों पर यात्रियों की सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए उनके लिए हर नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा नुकसान युवा वर्ग का हो रहा है। इस मौके पर आशीष कुमार, जोनी, राजेश कुमर, रघुबीर सिंह, रामशरण व प्रवीन समेत अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed