फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Number of students of government schools increased by 9 thousand

9 हजार बढ़ गई सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या, 7 स्कूलों की टीम आज होगी सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Number of students of government schools increased by 9 thousand
जिले के 8 स्कूलों ने विभागीय आदेशों की अनुुपालना के तहत बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी की है। ऐसे स्कूलों के स्टाफ और एसएमसी सदस्यों को आज पांच सितंबर को पंचायत भवन के आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान विद्यालय का मुखिया, संबंधित स्टाफ, एसएमसी प्रधान, सीआरसी हेड, बीआरपी, एबीआरसी सभी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इस साल जिलेभर के सभी स्कूलों में 86 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जबकि पहले यह संख्या करीब 77 हजार थी। इस तरह जिले के सरकारी स्कूलों में 9 हजार विद्यार्थियों का इजाफा हुआ है, लेकिन इनमें से 8 स्कूल ही ऐसे हैं जोकि विभागीय नियमों के अनुसार सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने किया सराहनीय कार्य
जीएसएसएस प्रेम नगर वर्ष 2021-22 के लिए 168 बच्चों को दाखिला दिया। इसी प्रकार जीपीएस रामपुर सरसेहड़ी ने 97 बच्चों को, जीपीएस डेहाबस्ती ने 55, जीपीएस करधान ने 81, जीपीएस बुधियों ने 42, जीपीएस सीवन माजरा ने 40 और जीपीएस समलेहड़ी ने 93, जीपीएस उगाला में 58 बच्चों को दाखिला देकर सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थे विभागीय आदेश
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेशों में बताया गया था कि राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 2 वर्षों में 4 लाख 40 हजार छात्रों ने अलग-अलग स्कूलों में दाखिला लिया है। इसके लिए कुछ विद्यालयों ने ग्राम पंचायत, एसएमसी के साथ मिलकर वार्ड/गांव को जीरो ड्राप आउट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे विद्यालयों के मुखियाओं को अध्यापक दिवस पर उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाए।

जिले के 8 स्कूलों के शिक्षकों के अलावा एसएमसी सदस्यों और अन्य सदस्यों को पंचायत भवन में सम्मानित किया जाएगा। जिले में इस बार करीब 86 हजार विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है, जोकि गत वर्ष से करीब 9 हजार अधिक हैं। इसके लिए समस्त शिक्षक और अन्य सदस्य बधाई के पात्र हैं।
- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
शिक्षा विभाग का यह सराहनीय कदम है। शिक्षक दिवस पर मिल रहे इस सम्मान से निश्चित तौर पर इससे सभी शिक्षकों का हौसला बढ़ेगा।
- अमित छाबड़ा, प्रधान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed