फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Number of patients increased due to change in weather

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Number of patients increased due to change in weather
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग दवा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। धूप तो कभी बादल छाए रहे। इस बीच ठंडी हवा भी चली।
विज्ञापन

रविवार को बादल होने के चलते ब्रह्मसरोवर पर आम दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी। रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तथा 11.2 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार सर्दी का मौसम अब समाप्ति की ओर है। इन्हीं दिनों में मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिलता है। कभी तापमान में बढ़ोतरी तो कभी गिरावट देखने को मिलती है। आने वाले दिनों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हल्की ठंड भी शरीर के लिए नुकसानदायक
जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं का कहना है कि बदलते मौसम के समय हल्की ठंड भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसी दौरान खांसी, जुकाम और बुखार सहित त्वचा संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिलती है। इसलिए मौसम परिवर्तन के समय सभी को अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा अपनी और अपने आसपास की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं इनमें से किसी भी बीमारी के लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श व उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed