फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NSS volunteer Deepak Kumar receives National NSS Award

हरियाणा: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक दीपक कुमार को मिला राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार

Sat, 30 Sep 2023 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 05:56 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया, विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। दीपक कुमार यादव मूलरूप से झज्जर का रहने वाला है।

विज्ञापन
NSS volunteer Deepak Kumar receives National NSS Award
दीपक को सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के पूर्व छात्र एनएसएस स्वयंसेवक दीपक कुमार यादव को वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिया गया।

विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दीपक कुमार को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए बडे़ हर्ष का विषय है, उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक दीपक से युवा छात्रों को भी प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होना चाहिए।
विज्ञापन


एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। इस सम्मान के तहत दीपक कुमार को एक लाख राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। विश्वविद्यालय एनएसएस की ओर से तीन प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर के लिए नामित किया गया था। उन्होंने कहा कि दीपक कुमार ने विश्वविद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बधाई दी
झज्जर जिले के गांव भटेडा के दीपक यादव की सत्र 2021-22 के राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में हुआ। उन्हें पुरस्कार में एक लाख रुपये, पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर दीपक कुमार को बधाई दी।

2017 से 2020 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
दीपक यादव झज्जर के गांव भटेडा के रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी की पढ़ाई की एसडी कॉलेज से प्राप्त की है। प्रधानमंत्री योजना, उज्जवला योजना, जन-धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी स्कीमों में मेहनत से कार्य किया। रक्तदान शिविरों में 17 बार रक्तदान किया।

कोरोना काल में गरीब और वंचित विद्यार्थियों एवं बच्चों की आर्थिक और शैक्षणिक मदद की। 750 से अधिक वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण बोध का परिचय दिया। दीपक के इन्ही सर्वोत्तम कार्यों के कारण वे 2017 से 2020 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक रहे और उन्हें एनएसएस स्टेट अवार्ड 2018-20 से अलंकृत किया गया।

पढ़ाई में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने एमएससी भौतिकी की परीक्षा 78 प्रतिशत अंक लेकर पास की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया। एनएसएस में सेवाभाव के कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता दिलबाग सिंह, माता संतोष देवी, बहनों सुनीता और ज्योति, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. भगत सिंह राज्य एनएसएस अधिकारी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से मिली।


दीपक की इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर विशेष स्थान दिया और लिखा कि दीपक यादव द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से किया गया सामाजिक कार्य अत्यंत प्रशंसनीय तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed