फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NP will be on election administration appeared every inch Today

नप चुनाव आज- चप्पे-चप्पे पर होगी प्रशासन की नजर

Sun, 22 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 22 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 नगरपालिकाओं के चुनाव को स्वतंत्र और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद प्रबंध किए गए हैं। संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर प्रशासन द्वारा नजर रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर और पुलिस पार्टियां तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नगरपालिकाओं के चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने आगे कहा कि शनिवार को मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी को बेल्ट बॉक्स व ईवीएम से मतदान करवाने की अंतिम रिहर्सल करवाई गई तथा पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगरपालिकाओं के लिए प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि स्थानीय उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत सुविधा नहीं लेंगे। मतदान के दिन यदि कोई परेशानी या ईवीएम इत्यादि में कोई तकनीकी खराबी होती है तो तुरंत उसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट या सुपरवाइजर को देंगे ताकि चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो पहचान के अतिरिक्त 15 अन्य पहचान पत्र होंगे मान्य

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए आयोग द्वारा फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 15 अन्य पहचान पत्र भी  मान्य किए गए हैं, जिनमें ड्राईविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सेवा पहचान कार्ड, फोटो युक्त बैंक पास बुक, फोटो युक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त अनुसूचित जाति / जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त विकलांग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त हथियार लाइसेंस, फोटो युक्त मनरेगा जॉब कार्ड, फोटो युक्त सम्पति दस्तावेज, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट शामिल हैं।

चार नगरपालिकाओं के लिए 197 प्रत्याशी मैदान में है।

डीसी ने बताया कि असंध में 39, घरौंडा में 70, निसिंग में 32 तथा तरावड़ी में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 नगरपालिका वाइज बूथों की संख्या

उपायुक्त ने बताया कि घरौंडा नगरपालिका में  कुल 17 वार्ड और 32 बूथ हैं। असन्ध में 15 वार्ड और 17 बूथ हैं।  निसिंग नगरपालिका में 13 वार्ड और 13 बूथ हैं। इसी प्रकार तरावड़ी नगरपालिका में 15 वार्ड 20 बूथ हैं।

कुल तथा नगरपालिका वाइज मतदाताओं की संख्या

डीसी ने बताया कि घरौंडा नगरपालिका में मतदाताओं की संख्या 27058 है जिनमें  12879 महिला और 14179 पुरूष मतदाता हैं। इसी प्रकार असन्ध नगरपालिका में 16622 मतदाता हैं जिनमें से 7755  महिला और 8867 पुरूष मतदाता हैं। निसिंग नगरपालिका में 11057 मतदाता हैं जिनमें से 5213 महिला और 5844 पुरूष मतदाता हैं जबकि तरावड़ी नगरपालिका में कुल 17815 मतदाता हैं जिनमें से 8368 महिला और 9447 पुरूष मतदाता हैं।


नगरपालिका वाइज संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की संख्या
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार घरौंडा नगरपालिका में बूथ नं. 6, 6ए, 12, 12ए तथा 17 संवेदनशील जबकि बूथ नं. 9, 9ए, 16 और 16ए अतिसंवेदनशील हैं। असन्ध नगरपालिका में बूथ नं. 1,2,6,14 संवेदनशील हैं जबकि अतिसंवेदनशील बूथ कोई नहीं हैं। इसी प्रकार निसिंग नगरपालिका में बूथ नं. 1 और 7 संवेदनशील है जबकि बूथ नं. 10 और 12 अतिसंवेदनशील हैं। तरावड़ी नगरपालिका में बूथ नं. 4,5,6,9 संवेदनशील जबकि बूथ नं. अतिसंवेदनशील बूथ कोई नहीं  हैं।


ईवीएम मशीनों की संख्या
घरौंडा नगरपालिका में 37, असन्ध में 23, निसिंग में 18 जबकि तरावड़ी नगरपालिका में 24 ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त ईवीएम मशीनों की व्यवस्था भी की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का खलन ना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed