फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now you can update Aadhaar card for free till 14th September

Kurukshetra News: अब 14 सितंबर तक निशुल्क अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Now you can update Aadhaar card for free till 14th September
कुरुक्षेत्र। यूआईडीएआई ने आमजन की सुविधा के मद्देनजर फ्री में आधार कार्ड अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है। पहले 14 जून तक तक फ्री में आधार अपडेट किया जा सकता था जिसे अब तीन महीने आगे बढ़ाते हुए आधार कार्ड को अपडेट करने की तिथि 14 सितंबर तक कर दी गई है। नागरिक स्वयं भी यूडीएआई.जीओवी.इन वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने कहा कि आधार कार्ड को अपडेट के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर आपका नाम, जन्मतिथि सही होनी चाहिए। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाणपत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्डधारक द्वारा ऑनलाइन अपडेट करने पर किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। आधार कार्ड धारक माईआधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माईआधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने जिला वासियों से इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। आधार कार्ड अपडेट करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट यूआईडीएआई.जीओवी.इन पर जाएं, इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें, अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें, अब आपको आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा, एड्रेस के विकल्प का चुनाव करें, इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा, अब अपडेट एड्रेस के संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद 14 डिजिट का यूआरएन नंबर जनरेट होगा, इस नंबर को सेव कर लें। कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपना आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed