फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now you can pay property tax bill sitting at home

अब घर बैठे भी हो सकेंगी प्रॉपर्टी टैक्स के बिल की अदायगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now you can pay property tax bill sitting at home
अब नगर परिषद थानेसर से संबंधित प्रॉपर्टी टैक्स के बिल की अदायगी घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी। वहीं 30 सितंबर तक गृहकर जमा कराने वालों को 25 प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलेगा। कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा कि नगर परिषद का प्रॉपर्टी टैक्स बिल अदा करने के लिए नप आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि नागरिक घर बैठ कर ही ऑनलाइन बिल अदा कर सकेंगे। नागरिक विभाग की वेबसाइट पर जाकर बिल को ऑनलाइन भरें। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वाले लोगों को गृह कर में सरकार की तरफ से अब 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। यह छूट 30 सितंबर तक जारी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति बिल की ऑनलाइन अदायगी करता है तो उसे 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल प्राप्त नहीं हुआ है तो वह किसी भी कार्य दिवस को नगर परिषद थानेसर कार्यालय में आकर अपने बिल से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed