{"_id":"671ac248cf6831c29707c3f4","slug":"now-women-will-get-free-sanitary-napkins-at-the-railway-station-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-126003-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब महिलाओं को रेलवे स्टेशन पर निशुल्क मिलेगा सेनेटरी नैपकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब महिलाओं को रेलवे स्टेशन पर निशुल्क मिलेगा सेनेटरी नैपकिन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर लगाई गई निशुल्क सेनेटरी नैपकिन मशीन। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब रेलवे भी महिलाओं को सम्मान देने में जुटा हुआ है, जिसके चलते महिलाओं को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन अब अहम कदम उठाने लगा है। ट्रेन में सफर के दौरान महिलाएं स्वस्थ व स्वच्छ रह सकें, इसके लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो निशुल्क सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई गई हैं, जिससे महिलाएं अब बिना पैसे खर्च किए ही पैड ले पाएंगी।
रेलवे स्टेशन पर लगी यह 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक निशुल्क सेनेटरी नैपकिन मशीन महिला यात्रियों के लिए काफी अहम सुविधा साबित होगी। रेलवे स्टेशन पर लगी इन मशीन को देखकर महिला यात्री भी गदगद हैं, जो कि इन मशीनों से निशुल्क नैपकिन लेकर जमकर रेलवे के प्रयास की सराहना भी कर रही है।
महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को दी गई प्राथमिकता : शंकर लाल मीणा
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाई गईं है। इन मशीनों के लगने से ट्रेन से सफर के दौरान महिलाओं को जहां स्वच्छता का लाभ मिलेगा तो वहीं सफर भी आरामदेह होगा। रेलवे की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इन मशीनों की उपयोगिता बढ़ने के बाद जल्द ही जिले के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी लगाए जाने की योजना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
अच्छा प्रयास : सीमा रानी
महिला सीमा रानी का कहना है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए रेलवे ने अच्छा प्रयास किया है। ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब निशुल्क नैपकिन की सुविधा रेलवे स्टेशनों पर होने से महिलाओं को फायदा होगा।