फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now visit the pilgrimage sites of Pehowa through the app, you can plan your time accordingly.

Kurukshetra News: अब ऐप के जरिए करिए पिहोवा के तीर्थों के दर्शन, समय के अनुसार खुद बन पाएगा प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Now visit the pilgrimage sites of Pehowa through the app, you can plan your time accordingly.
कुरुक्षेत्र। पिहोवा स्थित सरस्वती तीर्थ। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के बाद अब पिहोवा के तीर्थ भी आधुनिक होंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने पिहोवा के प्रमुख तीर्थों को पर्यटकों और श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक ऐप तैयार किया है। इस ऐप का नाम सारथी ऐप है। इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे तीर्थों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। वे अपने उपलब्ध समय के अनुसार दर्शन का प्लान भी बना पाएंगे। ऐप में पिहोवा के 21 प्रमुख तीर्थों, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ा गया है। श्रद्धालुओं को संबंधित तीर्थ की महत्ता, इतिहास और अन्य जरूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। ऐप पर तापमान समेत आवश्यक जानकारियां भी मिलेंगी। इससे किसी तीर्थ पर जाने से पहले श्रद्धालु पूरी जानकारी जुटा सकेंगे। यह पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फायदेमंद होगा और उनके समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन



तीर्थों की महत्ता भी बताएगा ऐप

ऐप को केवल रास्ता बताने तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें पिहोवा के तीर्थों से जुड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता भी दर्शायी जाएगी। श्रद्धालुओं को संबंधित स्थान के बारे में पहले से जानकारी मिल सकेगी, जिससे दर्शन के साथ-साथ तीर्थ के महत्व को समझने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन


लुप्त होने के कगार पर पहुंचे तीर्थ भी ऐप पर
ऐप के जरिए उन तीर्थ स्थलों तक भी पहुंचा जा सकेगा, जो लुप्त होने के कगार पर है। हालांकि केडीबी अब इन तीर्थों को भी नए स्वरूप में लाने पर विचार कर रहा है। ऐप पर अवकीर्ण तीर्थ, राम तीर्थ, पापांतक तीर्थ, बह्स्पति तीर्थ, ढोली हवेली, विश्वमित्र का टिल्ला के अलावा सरस्वती तीर्थ, संग्मेश्वर तीर्थ, पृथुदक तीर्थ, वशिष्ठ प्राची तीर्थ, सरस्वती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी सहित अन्य तीर्थ, पुरातात्विक व पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यटक व श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के हैं प्रयास : उपेंद्र

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि बोर्ड की ओर से धार्मिक पर्यटन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिहोवा के तीर्थों को सारथी ऐप से जोड़ना इसी कड़ी का हिस्सा है। ऐप के माध्यम से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय श्रद्धालुओं को तीर्थों तक पहुंचने और उनके बारे में जानकारी हासिल करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed