फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now there will be no shortage of vaccine for animals

अब नहीं रहेगी पशुओं को लगाई जाने वैक्सीन की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no shortage of vaccine for animals
पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस को रोकने के लिए अब विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। स्वस्थ पशुओं को बचाने के लिए न केवल दूसरी खेप में 71 हजार 300 डोज पहुंच चुकी हैं, बल्कि ये पशुओं को लगाने के लिए टीमें भी फील्ड में उतार दी गई है। अभी तक विभाग की ओर से करीब 22 हजार पशुओं को यह वेक्सीन लगाई जा चुकी है तो वहीं अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दवा आने के बाद अब पशु पालकों को भी उम्मीद बंधी है कि आखिर स्वस्थ पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिला में लंपी वायरस से संदिग्ध पांच हजार से अधिक पशुओं की पहचान की जा चुकी है तो वहीं करीब दस दिन पहले शनिवार व रविवार को दो दिन टीकाकरण अभियान भी चलाया गया था। पहली खेप में पशुपालन एवं डेयरी विभाग को 8100 डोज ही मिल पाई थी और ये सभी उक्त दो दिन के अभियान के तहत ही लगा दी गई थी। एक सप्ताह इंतजार के बाद अब विभाग के पास दवा की दूसरी खेप पहुंची तो अधिकारियों, पशु चिकित्सकों व पशुपालकों ने भी राहत महसूस की है। दवा न मिलने से हड़कंप मचा हुआ था और पशु पालक लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन

आठ अगस्त को विभाग की ओर से 22 संदिग्ध पशुओं के सेंपल जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजे गए थे, लेकिन आज तक इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पशु इस बीमारी से सही तौर पर ग्रस्त भी है या नहीं। फिलहाल इन्हें संदिग्ध ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. जसबीर सिंह का कहना है कि अब वैैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 71 हजार 300 डोज विभाग को मिल चुकी है और इन्हें लगाने के लिए टीमें फील्ड में उतारी गई है। करीब 22 हजार पशुओं को यह वैक्सीन लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed