{"_id":"666ce188c67e03b3e90ba826","slug":"now-there-will-be-no-hesitation-on-the-roads-of-thanesar-and-pehowa-there-will-be-a-lot-of-fun-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119549-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब थानेसर व पिहोवा की सड़कों पर नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले, होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब थानेसर व पिहोवा की सड़कों पर नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले, होंगी चकाचक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब जिले की थानेसर व पिहोवा की सड़कों पर राहगीरों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। थानेसर की 28 व पिहोवा की 37 सड़कें अगले कुछ माह के दौरान ही चकाचक होंगी, जहां वाहन फर्राटा भर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने न केवल इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है बल्कि प्रदेश सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब विभाग ने इन सड़कों के निर्माण कार्य को शुरू करने की योजना को सिरे चढ़ाना शुरू कर दिया है।
अधिकारियों की मानें तो अगले एक सप्ताह के दौरान ही इन सभी सड़कों के लिए निविदा जारी कर दी जाएगी जिसके एक माह तक काम शुरू कर दिया जाएगा। जिले के इन दोनों क्षेत्रों में पिछले वर्ष आई बाढ़ के चलते अधिकतर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और राहगीरों का गुजरना भी मुुश्किल हो गया था तो वहीं हर समय हादसे की आशंका भी बनी रहने लगी थी। हालांकि विभाग की ओर से गड्ढे भरने का काम किया गया, इसके बावजूद सड़कें बदहाल स्थिति में ही थीं। लोग लगातार सड़कों के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। अब लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटी तो विभाग ने इन सड़कों का प्लान तैयार किया, जिसे प्रदेश सरकार ने भी मंजूर कर लिया है। यहां तक कि सरकार की ओर से सड़कों का निर्माण जल्द किए जाने के आदेश भी जारी हुए हैं।
एक माह बाद शुरू जाएगा निर्माण कार्य : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राजकुमार का कहना है कि इन सभी सड़कों के निर्माण को लेकर एक सप्ताह तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इसके एक माह तक कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे। सड़कें बेहतर व मजबूती के साथ बने, इसके लिए विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं। यही नहीं संबंधित ठेकेदारों के समक्ष भी सबसे पहली यह शर्त रखी जा रही है।