Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now there will be 182 pilgrimages under KDB, 18 new pilgrimages added, hopes for renovation increased

Kurukshetra News: अब केडीबी के अंतर्गत होंगे 182 तीर्थ, जोड़े गए नए 18 तीर्थ, बढ़ी जीर्णोद्धार की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now there will be 182 pilgrimages under KDB, 18 new pilgrimages added, hopes for renovation increased
कुरुक्षेत्र। 48 कोस कुरुक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अब 18 और नए तीर्थों के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है। इन तीर्थों को हाल ही में चिह्नित किया गया है, जिन्हें अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सूची में शामिल कर लिया गया है। इनके साथ ही अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधीन तीर्थों की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है। नए जोड़े गए तीर्थों में सबसे ज्यादा कैथल के हैं जबकि पानीपत का एक भी तीर्थ शामिल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा सबसे पहले 1998-99 में पहली बार 48 कोस के 134 तीर्थों का सर्वेक्षण किया था, इसके पश्चात 2021 में इस सूची में 30 ओर तीर्थों को सर्वेक्षण उपरांत जोड़ा गया था। कुरुक्षेत्र के 48 कोस के अंतर्गत 367 तीर्थों की मान्यता है। इनमें से अनेकों तीर्थ कालक्रम के चलते लुप्त हो गए। हालांकि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ऐसे और भी तीर्थों की पहचान कर ली जाएगी। बोर्ड की ओर से इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें श्रीकृष्ण संग्रहालय के प्रभारी बलवान सिंह व पूर्व क्यूरेटर राजेंद्र सिंह राणा शामिल हैं।
विज्ञापन



भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा ने किया था केडीबी का गठन
देश की स्वतंत्रता के पश्चात कुरुक्षेत्र के प्राचीन गौरव को स्थापित करने का पहला प्रयास भारत रतन गुलजारी लाला नंदा ने किया था, जो वर्ष 1967 में कैथल से सांसद चुने गए थे। इसी वर्ष उन्होंने सोमवती अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करना चाहा। उस समय ब्रह्मसरोवर की जर्जर अवस्था थी, यह देख गुलजारी लाल नंदा ने 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि की सांस्कृतिक संपदा के संरक्षण का महाप्रण लिया था और इसी के चलते ही एक अगस्त 1968 को कुरुोत्र विकास बोर्ड की स्थापना की। जिसका मुख्य उद्देश्य कुरुक्षेत्र भूमि के ऐतिहासिक सरोवरों का जीर्णोद्धार करना एवं तीर्थ यात्रियों पर्यटकों के लिए नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। बोर्ड ने अनेक तीर्थों का विकास करवाया। 1990 में बोर्ड की अध्यक्षता राज्यपाल को सौंपी गई, जबकि वर्तमान में मुख्यमंत्री भी इसके उपाध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये 18 नए तीर्थ हुए शामिल
नये तीर्थों में सूरजकुंड कैथल, बुद्घ कुंड कैथल, बृहस्पति कुंड कैथल, शुक्र कुंड कैथल, शनि कुंड कैथल, कुलतारण तीर्थ कैथल, द्वादश राशि तीर्थ मियोली कैथल, शुद्घास्पत तीर्थ गांव प्यौदा कैथल, सर्वरोगहर तीर्थ पिलणी कैथल, निराकार तीर्थ गांव पिलनी कैथल, कनवऋषि आश्रम गांव डीग कैथल, वीर बरबरीक श्याम तीर्थ सिसला कैथल, त्रिसंध्या तीर्थ गांव संधौली कुरुक्षेत्र, रामशरण तीर्थ गांव हथनाना करनाल, सोहम तीर्थ गांव साहनपुर जींद, पराशर तीर्थ पाजू कला जींद, चौंसठ योगिनी तीर्थ कलावती जींद, गोबिंद कुंड गांव राजपुरा भैन जींद शामिल हैं।



बॉक्स
पहले ये तीर्थ थे शामिल
---
जिला--- तीर्थ
कुरुक्षेत्र--- 45
कैथल-- 61
जींद---18
करनाल--39
पानीपत--1

बॉक्स
कई तथ्यों की होती है जांच : बलवान
श्री कृष्ण संग्रहालय के प्रभारी एवं सर्वेक्षण कमेटी के सदस्य बलवान सिंह का कहना है कि बोर्ड की ओर से अभी भी सर्वे चल रहा है, ताकि ऐसे तीर्थों की पहचान की जा सके। इसके लिए लोक कथाओं के साथ-साथ पौराणिक व पुरातात्विक तथ्यों को भी खंगाला जाता है, जिसके साथ ही जमीनी प्रमाण भी एकत्रित किए जाते हैं। उसके बाद वहां की वास्तुकला से लेकर दंत कथाओं को भी अहम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed