फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the work of registry and certificates has come to a standstill due to the strike of Tehsildars.

Kurukshetra News: अब तहसीलदारों की हड़ताल से ठप पड़ा रजिस्ट्री व प्रमाणपत्रों का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Now the work of registry and certificates has come to a standstill due to the strike of Tehsildars.
कुरुक्षेत्र। तहसील कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सीयां। ​संवाद
कुरुक्षेत्र। पहले पटवारियों और कानूनगो की तीन दिन की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहा। अब वीरवार से तहसीलदार तीन दिन की पैन डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे रजिस्ट्री, इंतकाल, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

पटवारियों की हड़ताल के दौरान ही एक हजार से अधिक इंतकाल और करीब 1200 रजिस्ट्री लंबित हो चुकी हैं। अब तहसीलदारों की हड़ताल शुरू होने से इन मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद भी नहीं है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग रोजाना तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बुधवार को हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया कि रायपुर रानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला, वजीराबाद के नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार और नारायणगढ़ (अंबाला) के तत्कालीन तहसीलदार संजीव अत्री के निलंबन के फैसले को चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि जब तक इन अधिकारियों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहेंगे।

कुरुक्षेत्र। तहसील कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सीयां। संवाद

कुरुक्षेत्र। तहसील कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सीयां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed