फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the water of the holy Brahma Sarovar will be suitable for drinking along with achamana.

Kurukshetra News: अब आचमन के साथ पीने के योग्य भी होगा पवित्र ब्रह्मसरोवर का जल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now the water of the holy Brahma Sarovar will be suitable for drinking along with achamana.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर आचमन जोन के लिए किया जा रहा निर्माण। संवाद 
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर का पवित्र जल अब डुबकी लगाने ही नहीं बल्कि आचमन करने और पीने के योग्य भी होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को शोधन हुआ जल उपलब्ध होगा। दूर-दराज के श्रद्धालु यह जल बोतल में भरकर भी ले जा सकेंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ब्रह्मसरोवर ने दोनों घाटों के चारों ओर आचमन जोन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक माह के दौरान यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर की विशेष धार्मिक मान्यता के साथ ही पर्यटक स्थल के तौर पर भी बड़ी पहचान है। देश के स्वच्छ आइकॉनिक स्थानों में भी ब्रह्मसरोवर शुमार है। ऐसे में हर रोज करीब सात हजार श्रद्धालु व पर्यटक देश-विदेश से पहुंचते हैं। अभी तक श्रद्धालु पवित्र जल में डुबकी लगाते रहे हैं और आरती स्थल के आसपास ही विशेष मौके पर आचमन भी किया जाता रहा है लेकिन करीब 3600 फीट लंबे व 1500 फीट चौड़े माने जाने वाले इस ब्रह्मसरोवर के दोनों घाटों के चारों ओर आचमन करने की सुविधा मिल पाएगी। केडीबी की ओर से आचमन जोन बनाए जा रहे हैं, जहां आकर्षक प्लेटफाॅर्म बनाए जाएंगे और आरओ की तर्ज पर जल शोधन की मशीनें भी लगाई जाएंगी। श्रद्धालु इसमें से जल लेकर आचमन कर सकते हैं और इसी जल को पीने के लिए भी उपयोग कर सकेंगे। इन प्लेटफाॅर्म पर श्रद्धालु बोतल या किसी अन्य बर्तन में भी पानी भरकर ले जा सकेंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार, ब्रह्मा जी ने यहीं ब्रह्मांड की रचना की थी जबकि स्थानीय किंवदंती के अनुसार राजा कुरु ने इस सरोवर का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य किया जा चुका शुरू : रोशा
केडीबी सदस्य अशोक रोशा ने कहा कि आचमन जोन बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। प्रयास किए जा रहे हैं कि अगले एक माह के दौरान यह कार्य पूरा कर लिया जाए। श्रद्धालुओं को यह बड़ी सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed