{"_id":"6092f1158ebc3ec35c205255","slug":"now-the-police-will-cooperate-in-transporting-the-infected-to-the-hospital-kurukshetra-kurukshetra-news-knl69143572","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने में करेगी सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने में करेगी सहयोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अब पुलिस कोरोना संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करेगी। पुलिस महानिदेशक हरियाणा की ओर से कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सभी जिलों में अतिरिक्त वाहन भेजे गए हैं ताकि किसी भी कोरोना संक्रमित को परेशानी न हो।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने डायल 112 के लिए आए हुए वाहनों को कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी जिलों में भेजने का फैसला लिया है। यह कदम मानवता के नाते उन जरूरतमंदों की सेवा के लिए उठाया गया, जिनके पास घर से अस्पताल जाने के लिए कोई इमरजेंसी वाहन नहीं है।
जिला पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की एक कॉल पर निशुल्क सहायता की जाएगी। मेडिकल इमरजेंसी नंबर 108 या 100 नंबर पर कॉल करके निशुल्क वाहन सहायता मांग सकते हैं। इसके लिए पुलिस आपसे किसी भी प्रकार के किराए या तेल की मांग नहीं करेगी बल्कि घर के नजदीकी कोरोना अस्पताल तक ले जाने में सहायता करेगी।