फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the message of cleanliness will go from Dharamnagari with Gita: Nayab Saini

गीता के साथ अब धर्मनगरी से जाएगा स्वच्छता का संदेश : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now the message of cleanliness will go from Dharamnagari with Gita: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान देश विदेश से लाखों लोग धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचेगे और यहां से गीता के साथ स्वच्छता और सुंदरता का भी संदेश लेकर जाएंगे। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि जिस धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश पूरी मानवता के लिए दिया। उसे पूरी तरह से स्वच्छ एवं सुंदर बनाना होगा। जिससे पूरी दुनिया में अलग पहचान भी बने। इसके लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। ये आह्वान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को शेख चिल्ली मकबरे से स्वच्छ कुरुक्षेत्र महाअभियान के कार्यक्रम के तहत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस महाअभियान का शुभारंभ किया तो उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, सुभाष कलसाना, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी चेयरमेन सुभाष चन्द्र, पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल सहित अन्य लोगों ने स्वच्छ कुरुक्षेत्र बोर्ड पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वच्छता रथ गीता महोत्सव को हरी झंडी देकर रवाना किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैकड़ों लोगों के साथ करीब एक घंटा तक शेखचिल्ली मकबरे से ओपी जिंदल पार्क, ज्योतिबा भाई फूले व ताऊ देवीलाल चौक तक श्रमदान दिया। मुख्यमंत्री ने शेखचिल्ली मकबरे से कुरुक्षेत्र के 18 जोनों में स्वच्छता अभियान का आगाज करने के साथ लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्हाेंने कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश में जब पूर्णत: स्वच्छता का वातावरण होगा तो निश्चित ही लोगों को बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। जब सभी नागरिक स्वस्थ होंगे तो देश तरक्की की राह पर आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हरियाणा को पूर्णत: स्वच्छ बनाना है। इसलिए सभी यूएलबी में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा रहा है और संसाधनों की भी कोई कमी नहीं रहने दी जा रही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 775810 व्यक्तिगत शौचालयों व 6 हजार से अधिक सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 17 शहरी स्थानीय निकायों को ओडीएफ, 59 निकायों को ओडीएफ प्लस तथा 2 निकायों को वॉटर प्लस के रूप में प्रमाणित किया गया हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर 14 वां स्थान प्राप्त किया हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद में 1200-1200 क्षमता के 2 प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान को निरंतर जारी रखने से अगले सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग होगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा व मां भद्रकाली शक्ति पीठ के अध्यक्ष सतपाल ने भी लोगों को संबोधित कर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला परिषद् के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, मंडलाध्यक्ष रमेश सैनी, हरीश अरोड़ा, नवाब सिंह, बाबू राम ताया, जसविन्द्र सिंह, हरमेश सिंह, सोहनपाल रामगढ रोड, राम कुमार रम्बा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed